Download Our App

Home » अपराध » दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी

दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी

दोनों कैंपस खाली कराए गए, तलाशी जारी 1998 के पटना ब्लॉस्ट दोहराने की बात

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला मेल भेजा गया। आज शुक्रवार सुबह दिल्ली हाईकोर्ट भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे जाने का जिक्र था। धमकी में कहा गया कि दोपहर की नमाज के पहले (2 बजे तक) कैंपस को खाली कर दें। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम की धमकी के ईमेल के बाद खाली कराया गया है। वकील, जजों और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी कोर्ट रूम की तलाशी जा रही है। यहां बम स्क्वॉड की टीम पहुंची हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट में भेजे ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा है कि पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत, जज रूम/कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।

ईमेल की कॉपी में यह लिखा है
एचसी स्टाफ, एक स्मार्ट और गतिशील युवा शिया मुस्लिम डॉ. शाह फैसल ने कोयंबटूर में पाकिस्तान की आईएसआई सेल के साथ सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया है ताकि आज पटना में 1998 के विस्फोटों को दोहराया जा सके। मूल बात यह है कि सेक्युलर पार्टियां परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर बीजेपी/आरएसएस का मुकाबला करती हैं। जब उत्तराधिकारी (राहुल गांधी, उदयनिधि) को सत्ता से रोका जाता है, तो वे आरएसएस के खिलाफ लड़ाई में रुचि खो देते हैं। आईईडी डिवाइस का स्थान और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेनगोट्टयन से संपर्क करें। इस प्रकार सेक्युलर नेता के नए विकास को बनाने के लिए, समीकरण की बाधाओं को हटाया जाएगा, ताकि झूठे सेक्युलरिस्ट सत्ता से हट जाएं और केवल समर्पित सेक्युलरिस्ट ही पार्टी की सत्ता में आएं। हम प्रस्ताव करते हैं कि डॉ. एझिलान नागनाथन डीएमके की कमान संभालें और इस सप्ताह उदयनिधि स्टालिन के पुत्र इन्बानिधि उदयनिधि पर एसिड अटैक किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को अंदाजा भी नहीं होगा कि यह एक अंदरूनी मामला है।
पुलिस के भीतर 2017 से गुप्त एजेंट/संपत्ति बोई गई है, इस पवित्र शुक्रवार के लिए। उदाहरण के तौर पर, आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होने वाला विस्फोट पिछले झूठे दावों के संदेह को साफ कर देगा। जज के चैंबर में दोपहर की नमाज के तुरंत बाद विस्फोट होगा।

लगातार 5 दिन स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ईमेल
दिल्ली और बेंगलुरु में 18 जुलाई को 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल थे। राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी। वहीं बेंगलुरु के भी 50 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि ‘रोड किल्स 333’ नाम के यूजर ने सुबह 7.24 बजे 50 स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल के अंदर बम होने का मेल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है।

प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई बेजा गंदगी नगर निगम ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!