Download Our App

Home » जबलपुर » शहर बनेगा धर्मधानी, कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

शहर बनेगा धर्मधानी, कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

जबलपुर (जयलोक)।आने वाले पखवाड़े में संस्कारधानी धर्मधानी में तब्दील नजर आएगी। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी क्या-क्या किया जाना है किन-किन बिंदुओं पर ध्यान देना है व्यवस्थाएं कैसी रहेंगी इस बात के निर्देश कल रात पुलिस कंट्रोलरूम जबलपुर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बैठक के दौरान राजपत्रित अधिकारियों को दिए है।
बैठक में एएसपी शहर आयुष गुप्ता, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, संस्कारधानी में दुर्गा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम एवं वृहद स्तर पर मनाया जाता है जिसकी ख्याति पूरे देश प्रदेश में है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को शाम से ही श्रृद्धालु शहर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमाओं के दर्शन हेतु निकलते हैं जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

तय मार्ग से ही निकलेंगे प्रतिमाएं और जुलूस

पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के सम्बंध में एक-एक थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों से उनके थानो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम गरबा, चल समारोह एंव भण्डारे कार्यक्रम की जानकारी ली।
सभी को निर्देशित किया गया कि दुर्गा जी/काली जी की प्रतिमायें पारम्पिरिक स्थानों पर ही स्थापित की जावें, इसके साथ ही जो जुलूस का पारंपरिक रूट है उसी रूट से जुलूस निकाले जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये जायेंगे।
आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें निदेर्शों से कराया जाएगा अवगत
थाना क्षेत्र में प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों के आयोजकों, डीजे, लाईट के संचालकों, एवं भण्डारे का आयोजन करने वालों तथा चल समारोह निकालने वाली समितियों के सदस्यों की बैठक लेकर सभी को स्पष्ट रूप से बताया जावे कि पण्डाल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पण्डाल इस प्रकार से लगाया जावे जिससे आवागमन अवरूद्ध न हो।
प्रतिमा की सुरक्षा और व्यवस्था की  जिम्मेदारी थाने स्तर के स्टाफ  पर होगी
थाना क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली प्रत्येक प्रतिमा की जवाबदारी थाने में पदस्थ आरक्षक/प्रधान आरक्षक /सहायक उप निरीक्षक एवं बीट प्रभारी की सुनिश्चित की जावे, जो प्रतिमा स्थापित होने से विसर्जन होने तक पूरी जानकारी रखेंगे।

इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना होगा

विद्युत साज सजावट मे कटे-फटे तारों का उपयोग नहीं होना चाहिये। विद्युत साज सज्जा इस प्रकार से की जावे कि इमरजेंसी वाहन, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन, एम्बुलेंस आदि आसानी से आ जा सके, इस हेतु क्रास लाईटिंग न करें, दोनों तरफ  साईड मे लाईटिंग करें।
आसामाजिक तत्वों गुंडे बदमाशों पर करें प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्वों पर सतत निगाह रखी जाये, अपने क्षेत्र में भ्रमण करें, समाज के हर वर्ग के लोगों से आप सभी सम्वाद स्थापित करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी।

यह रहे खास निर्देश

* पारम्परिक स्थानों पर ही प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी, तय मार्ग से ही निकाला
जावेगा जुलूस।
* मंदिरों में जल चढाने हेतु जाने वाली महिलाओं के रास्तों पर हो पर्यांप्त
प्रकाश एवं पुलिस की पैट्रोलिंग व्यवस्था।
* खुले स्थान में न हों गरबा आयोजन सीसीटीवी कैमरे आवश्यक।
* हर खबर पर तत्काल करें रिस्पांस।
* विध्न संतोषी तत्वों, गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध करें प्रभावी कार्यवाही।

 

दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » शहर बनेगा धर्मधानी, कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket