Download Our App

Home » Uncategorized » उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम

उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उवर्शी रौतला, पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युवराज सिंह के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) ने एक्टर सोनू सूद को गैरकानूनी बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। सोनू सूद अवैध ऑनलाइन बेटिंग एप को लेकर ईडी के सवालों के घेरे में आ गए हैं।
कब और क्यों बुलाए गए सोनू सूद?
ईडी ने सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। एजेंसी का मानना है कि उन्होंने एक ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ प्रमोशनल जुड़ाव किया, जो भारत में बैन हैं। यह एप कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और पैसों की हेराफेरी में शामिल है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि सेलिब्रिटीज और खिलाडिय़ों की ब्रांडिंग से इस एप को किस हद तक फायदा हुआ और क्या इससे जुड़े भुगतान नियमों का उल्लंघन हुआ।

 

चारों बेटियों ने पुत्री नहीं, पुत्र धर्म का किया निर्वहन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम

Top Headlines

Live Cricket