Download Our App

Home » Uncategorized » डुमना एयरपोर्ट पर कल मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस, छात्र छात्राओं को विमानतल का निरीक्षण कराया जाएगा, जागरूकता कार्यक्रम होंगे

डुमना एयरपोर्ट पर कल मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस, छात्र छात्राओं को विमानतल का निरीक्षण कराया जाएगा, जागरूकता कार्यक्रम होंगे

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा कल बुधवार से देश भर के सभी हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर हवाई अड्डे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जागरूकता कार्यक्रमों के साथ साथ पौधा रोपण और स्वास्थ शिविर के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
यात्री एवं नागरिक जागरुकता हेतु शहर के गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों, यात्रियों, भाविप्रा एवं इसके हितधारकों द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, नि:शुल्क रक्तदान, मधुमेह, रक्तचाप, बीएमआई जांच शिविर का आयोजन, कक्षा 10 से 12 के स्कूली छात्रों को हवाईअड्डे एवं इसके सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कराकर विमानन क्षेत्र में उनके भविष्य निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डालना, हवाईअड्डे के आगमन कक्ष में लोक नृत्यमंडली द्वारा स्थानीय लोकनृत्य का आयोजन करना, जबलपुर हवाईअड्डे पर आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक से स्वागत करना, यात्री बच्चों तथा विद्यालय स्तर के बच्चों से देशभक्ति के प्रसंग पर आधारित प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला का आयोजन, हवाईअड्डे के पार्किंग क्षेत्र में ऑटो रिक्शाचालक तथा टैक्सी ड्राईवरों हेतु नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सेल्फी बूथ एवं फीडबैक फर्म के माध्यम से यात्रियों का टर्मिनल भवन पर उपस्थित विभिन्न सुविधाओं पर अनुभव प्राप्त करना एवं विमानन क्षेत्र के भविष्यगत विस्तार पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना आदि शामिल है।
इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की जबलपुर इकाई के अपने सभी हितधारकों यथा एयरलाइन्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, मेट्रो हॉस्पिटल, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चिकित्सालय, जबलपुर चिकित्सालय, कदम संस्था, नगर निगम जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तथा सभी वाणिज्यिक सहयोगियों के सहयोग से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित यात्री सेवा दिवस के इस कार्यक्रम को देशव्यापी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया है।

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए परिवर्तन एवं परिवद्र्धन आवश्यक है

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » डुमना एयरपोर्ट पर कल मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस, छात्र छात्राओं को विमानतल का निरीक्षण कराया जाएगा, जागरूकता कार्यक्रम होंगे

Top Headlines

Live Cricket