Download Our App

Home » जबलपुर » लापरवाही बर्दाश्त नहीं निरंतर करें मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव संजय दुबे की कलेक्टरों को दो टूक

लापरवाही बर्दाश्त नहीं निरंतर करें मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव संजय दुबे की कलेक्टरों को दो टूक

बैठक में महापौर और सांसद भी शामिल हुए

जबलपुर (जयलोक)। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज संभागीय बैठक ली। जिसमें जबलपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक को लेकर सुबह से ही अधिकारी कर्मचारी अलर्ट रहे। सभी अपने अपने विभागों की फाईलें कम्पलीट कर बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने जिलावार विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संभाग के जिलों पर चर्चा चल रही है। दोपहर बाद जबलपुर का नम्बर आएगा। बैठक में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधी भी उपस्थित रहे।
समय पर पहुँचे अधिकारी कर्मचारी
बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह समय पर सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पहुँचे। उन्हें अपने अपने विभागों के कार्यों की फाईलें पूर्व में ही पूरी कर लेने के आदेश दिए गए थे। आज बैठक को लेकर कलेक्टर कार्यालय में भी कर्मचारियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।
अंदर बैठक चल रही थी और बाहर विभाग के कर्मचारी अपने अपने विभागों की फाईलें लेकर खड़े हुए थे। ताकि एसीएस द्वारा मांगी गई जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।
कलेक्टरों को निर्देश
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने संभाग के सभी कलेक्टर को साफ शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर निरंतर मॉनिटरिंग करें और योजनाएं सफलता पूर्वक संचालित हो रही हैं या नहीं इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।
इन विषयों पर हुई चर्चा
बैठक के एजेंडे में सीएम हेल्पलाइन की पेंडेंसी खत्म करने, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने, बारिश के कारण रुके हुए कामों को आगे बढ़वाने और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेना शामिल है। इसके साथ ही संभाग के जिलों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह सहित अन्य संभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

हद कर दी : पूर्व महापौर प्रभात साहू से चेकिंग के दौरान गालीगलौज झूमा झटकी, घटना का वीडियो

ई-ऑफिस सिस्टम की स्पीड कम, मंत्रालय में काम प्रभावित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » लापरवाही बर्दाश्त नहीं निरंतर करें मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव संजय दुबे की कलेक्टरों को दो टूक
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket