Download Our App

Home » दुनिया » नर्मदा प्रकटोत्सव..

नर्मदा प्रकटोत्सव..

 जबलपुर (जयलोक)
जीवनदायिनी माँ नर्मदा के जन्मोत्सव के मौके पर आज शहर में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह माँ नर्मदा जी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। हवन, पूजन भंडारों का आयोजन किया गया हैं। शहर के पावन नर्मदा तट गौरीघाट, उमाघाट, जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, भेड़ाघाट में पुण्य सलिला नर्मदा तट पर श्रद्धालु उपस्थित होकर स्नान ध्यान और पूजन कर मां नर्मदा का गुणगान कर रहे हैं। नर्मदा जन्मोत्सव पर्व को लेकर शहर भर में चौतरफा उल्लास के साथ भक्तिभाव का नजारा दिखाई दे रहा है। शहर के अनेक स्थानों पर नर्मदा मैया की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जिनकी शोभायात्रा आज गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही है। प्रकटोत्सव पर्व को लेकर आज नर्मदा के विभिन्न तटों पर खासतौर से गौरीघाट में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुजन भक्तिभाव के साथ नर्मदा तटों पर पुण्य स्नान कर मां नर्मदा का पूजनपाठ, दुग्धाभिषेक, दीपदान कर रहे हैं। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जो फल गंगा में स्नान के बाद मिलता है, वैसा फल नर्मदा के दर्शन मात्र से मिलता है।

भोर होते ही तटों पर लगी भीड़
नर्मदा प्रकटोत्सव पर्व को लेकर नर्मदा भक्तों में अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। शहर के अनेक स्थानों पर मां नर्मदा की मनोहारी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जगमग रोशनी से सजे पंड़ालों में भक्तिगीत गूंज रहे हैं, वहीं प्रकटोत्सव पर्व पर भोर होते ही रेवा तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट, लम्हेटाघाट में भक्तों का जनसैलाब उमडऩे लगा। नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालुजन नर्मदा मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने यहां पहुँच रहे हैं।

प्रतिमाओं के जुलूस
नर्मदा प्रकटोत्सव पर जगह-जगह मां रेवा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। दमोह नाका चौक, कोतवाली, रामपुर चौराहा, गोरखपुर, पोलीपाथर, सदर, रानीताल, रांझी, गढ़ा के विभिन्न क्षेत्रों में मां रेवा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इन प्रतिमाओं को आज पूजन अर्चन के साथ जुलूस के रूप में विसर्जन के लिये गौरीघाट ले जाया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के  पुख्ता इंतजाम
नर्मदा प्रकटोत्सव पर रेवातट पर उमडऩे वाली भारी भीड़ को देखते हुये जिला, पुलिस और नगर निगम प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। घाटों पर किसी अनहोनी की घटना के नियंत्रण हेतु गोताखोरों की तैनाती की गई है साथ ही पर्याप्त पुलिस बल, सुरक्षा सैनिकों, मोटर वोट के अलावा स्वयंसेवक सुबह से शाम तक सुरक्षा व्यवस्था में नजर रखे हुये दिखाई दे रहे हैं।

आज नौकाओं के संचालन पर प्रतिबंधित
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नर्मदा जयंती पर माँ नर्मदा के घाटों गौरीघाट, जिलहरीघाट, लम्हेटाघाट, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट एवं सरस्वतीघाट पर नौकाओं के संचालन को पूर्णत: प्रतिबंधित है। नर्मदा किनारे स्थित गांवों के नागरिकों के परिवहन हेतु नियमित रूप से संचालित की जा रही नौकाओं को इससे छूट मिली है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नर्मदा प्रकटोत्सव..
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket