Download Our App

Home » दुनिया » 2026 में मप्र सरकार को मिलेगा खुद का प्लेन

2026 में मप्र सरकार को मिलेगा खुद का प्लेन

मोहन यादव सरकार को अभी किराए के प्लेन में करना होगा सफर
भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को अभी किराए के प्लेन में ही हवाई सफर करना होगा। हालांकि, हवाई यात्राओं पर भारी भरकम किराए से निजात पाने के लिए राज्य सरकार अपना नया स्टेट प्लेन खरीदने जा रही है, लेकिन इसके लिए सरकार को कम से कम 8 माह इंतजार करना होगा। दरसअल राज्य सरकार बॉम्बार्डियर कंपनी का चैलेंजर 3500 हवाई जहाज खरीदने जा रही है। इसका टेंडर साल 2024 के अक्टूबर माह में फाइनल हो गया था, लेकिन इसकी डिलीवरी मई 2026 में होगी।
गौरतलब है कि मप्र सरकार के पास अभी अपना कोई विमान नहीं है। सरकार पिछले चार साल से किराए के विमान में हवाई सफर कर रही है। सरकार को अभी 8 महीने और किराए के विमान में यात्रा करना होगी। मई, 2026 तक सरकार के पास नया चैलेंजर 3500 विमान उपलब्ध हो जाएगा। नया विमान खरीदने के लिए निर्माता कंपनी को क्रय आदेश दिया जा चुका है। इस विमान की कीमत करीब 234 करोड़ रुपए है। यह 8 सीटर विमान होगा। पिछले साल जुलाई में कैबिनेट ने नया विमान खरीदने की मंजूरी दी थी। इसके बाद विभिन्न औपचारिकताएं करने के बाद नए विमान खरीदी के लिए क्रय आदेश जारी किया गया।
नए हवाई जहाज में होंगी कई खूबियाँ
राज्य सरकार द्वारा खरीदा जा रहा बॉम्बार्डियर कपंनी का 3500 हवाई जहाज कई मायनों में बेहद खास होगा। यह पहला सुपर मिडसाइज बिजनेस जेट है। इसमें आमतौर पर 8 से 9 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें सीट बेहद आधुनिक होती है। यह केबिन को 2 मिनट में ताजा हवा से भर देता है। इसमें वॉयस कंट्रोल्ड केबिन और हाईटेक सीटें हैं। इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके केबिन में शोर सुनाई नहीं देता। यह विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं। यह विमान न्यूनतम 4850 फीट से लेकर अधिकतम 41 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इस प्लेन से एक बार में साढ़े 5 हजार किलोमीटर की हवाई यात्रा की जा सकेगी। यानी भारत से रूस की राजधानी मॉस्को तक का हवाई सफर एक बार में आसानी से किया जा सकेगा। सामान रखने की पर्याप्त जगह होती है, एक साथ 12 सूटकेट रखे जा सकेंगे। इस प्लेन में सबसे खास इसका स्मार्ट केबिन होता है, जो आवाज को नियंत्रित करता है।
अभी किराए के विमान में ही उड़ती है सरकार
राज्य सरकार के पास अभी अपना कोई विमान नहीं है। दअरसल, तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने 65 करोड़ रुपए में नया विमान खरीदा था। यह विमान 6 मई, 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चूंकि अधिकारी विमान का बीमा कराना भूल गए थे, इसलिए उसको ठीक कराना महंगा पड़ रहा था और खतरे की भी आशंका थी। इसके बाद से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किराए के विमान से सफर कर रहे हैं। विमान के किराए पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। तत्कालीन शिवराज सरकार में वर्ष 2022 में नया विमान खरीदने की तैयारी शुरू हुई थी। इस सिलसिले में कई दौर की बैठकों के बाद यह तय नहीं हो पाया था कि कौन सा विमान खरीदा जाए।

 

भविष्य संवारने छात्रों को मिला सवालों का जवाब सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 2026 में मप्र सरकार को मिलेगा खुद का प्लेन
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket