Download Our App

Home » Uncategorized » कछपुरा ब्रिज का नाम सरदार पटेल के नाम से करने उठी माँग, जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

कछपुरा ब्रिज का नाम सरदार पटेल के नाम से करने उठी माँग, जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर (जयलोक)
जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को एक ज्ञापन सौंपा गया। कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष इंजी. कुर्मी विवेक चौधरी ने बताया कि कछपुरा ओवर ब्रिज का नामकरण सरदार जी के नाम से किए जाने का निर्णय पूर्व में नगर निगम द्वारा लिया जा चुका है। इस संबंध में उस स्थल पर नाम पट्टिका (शिलापट्ट) भी स्थापित की गई थी, लेकिन आज तक इस ओवर ब्रिज का आधिकारिक रूप से नामकरण नहीं हो सका है।
जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने अनुरोध किया है कि कछपुरा ओवर ब्रिज का नामकरण सरदार जी के नाम से शीघ्र कराने की कार्यवाही कर जनता की भावनाओं का सम्मान करें। इसके साथ ही एसबीआई चौक, विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में प्रस्तावित लौह पुरुष, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती के पूर्व स्थापित किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर सुरेश पटेल, ओम प्रकाश सचान, राम मिलन पटेल, नारायण सिंह पटेल, पीएल कुर्मी, भरत पटेल, रंजीत पटेल, शैलेन्द्र पटेल, आदेश पटेल, जयप्रकाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

 

सीएम सिंगल क्लिक से 29 को करेंगे 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कछपुरा ब्रिज का नाम सरदार पटेल के नाम से करने उठी माँग, जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

Top Headlines

Live Cricket