Download Our App

Home » News » दुर्गा पंडाल में घुसी बस, 20 घायल, देखिये वीडियो

दुर्गा पंडाल में घुसी बस, 20 घायल, देखिये वीडियो

जबलपुर जय लोक। मंगलवार को 8 बजे के करीब कटनी से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित दुर्गा पंडाल में जा घुसी। इस हादसे में 20 लोग के घायल होने की खबर है । देर रात तक किसी के भी मृत होने की जानकारी सामने नहीं आई । कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए जिला प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए थे। घायलों के उपचार के लिए चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए थे और प्रशासनिक अधिकारियों की राहत कार्य में ड्यूटी भी लगाई गई है।

पंद्रह व्यक्ति घायल, सात घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा.

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिहोरा में  हुई बस दुर्घटना में पंद्रह व्यक्ति घायल हुये हैं। इनमें आठ व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सिहोरा से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि सात घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सिहोरा पहुँचे । उन्होंने सिविल अस्पताल सिहोरा में भर्ती घायलों को दिये गये उपचार के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किये गये घायलों के समुचित उपचार के निर्देश मेडिकल कॉलेज के डीन एवं चिकित्सा अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में घायलों के उपचार की देख रेख के लिये एसडीएम गोरखपुर सयुंक्त कलेक्टर अनुराग सिंह को तैनात किया है।

लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिये निर्देश.

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने सिहोरा में हुई बस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से बात की तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा।

https://www.instagram.com/reel/DPPQny-DFjE/?igsh=MTVod2ttcXQzdmczbQ==

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दुर्गा पंडाल में घुसी बस, 20 घायल, देखिये वीडियो

Top Headlines

Live Cricket