Download Our App

Home » जबलपुर » प्लॉग रन में छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

प्लॉग रन में छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

जबलपुर (जयलोक)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम के अमले ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें निगम अमले के साथ क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए। इस रैली में बच्चों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। रैली में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता का संदेश दिया।

उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी अभिन मिश्रा ने बताया की स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सभी विधानसभाओं में आने वाले संभागों के वार्डों को सम्मिलित करते हुए विभिन्न तरह के जनजागरूकता अभियान करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शहर के सभी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनजागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। इसके तहत सभी संभागों में प्लॉग रन से नागरिकों को जागरूक किया गया।

रन में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्लॉग रन में छात्र-छात्राओं ने हाथ में कपड़े से बनी थेलियां थीं, जिसमें रन के दौरान जो भी कचरा मिला उसे उठाकर थेलियों में रखकर सभी नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

मंत्रियों को जिले में सक्रिय होने के निर्देश, सत्ता और संगठन ने बनाया फॉमूला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्लॉग रन में छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश