Download Our App

Home » Uncategorized » पुलिया टूटी, नाले में गिरा शराबी, हुई मौत

पुलिया टूटी, नाले में गिरा शराबी, हुई मौत

जबलपुर (जयलोक)। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप कब्रिस्तान के पास नाले में आज एक युवक का शव पाया गया। जिसकी सूचना हनुमानताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बाबा टोला निवासी निवासी सूरज चौधरी के रूप में हुई है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देर रात हुई बारिश से नाला उफान पर था सूजर अपने घर के पास नाले पर बनी पुलिया पर बैठा था। अचानक पुलिया टूट गई और वह नाले में जा गिरा।

कल रात तेज बारिश हुई थी और नाले में बहाव तेज था, जिसके कारण सूरज डूबकर बह गया जिसका शव कुछ दूरी पर ही बरामद कर लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब यह हादसा हुआ उस समय सूरज नशे में था। जिसके कारण वह संभल नहीं पाया।

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पुलिया टूटी, नाले में गिरा शराबी, हुई मौत
error: Content is protected !!