Download Our App

Home » दुनिया » प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शादी से इनकार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी फरार होकर रामनगर पहुँचा और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी मृतक की पहचान संजय सोनकर के रूप में हुई है, जो फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास फल की दुकान लगाता था. घायल युवती शादिया बानो उर्फ बबली (20 वर्ष) उसी मोहल्ले की रहने वाली है. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ दिन पहले युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी. इसके बाद शादिया ने संजय से दूरी बना ली थी. गुरुवार की शाम शादिया अपनी मां के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान संजय ने रास्ते में रोककर शादी के लिए दबाव डाला. इनकार मिलने पर उसने बंदूक से फायर कर दिया, जिससे युवती लहूलुहान होकर गिर गई. घटना के बाद आरोपी भागते हुए रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुँचा और वहीं खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

सडक़ दुर्घटना में मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को मिला एक करोड़ का चैक, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में एसबीआई बैंक अधिकारियों ने सौंपा चेक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket