Download Our App

Home » Uncategorized » दशहरा मुख्य चल समारोह में दिखा भक्ति भाव का नजारा, 21 प्रतिमाएँ हुईं शामिल, सुबह तक चलता रहा विजर्सन का कार्य

दशहरा मुख्य चल समारोह में दिखा भक्ति भाव का नजारा, 21 प्रतिमाएँ हुईं शामिल, सुबह तक चलता रहा विजर्सन का कार्य

जबलपुर (जयलोक)
शहर का दशहरा मुख्य चल समारोह कल उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस भव्यता के साथ निकाला गया। दशहरा के लिए देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले चल समारोह में इस वर्ष 21 प्रतिमाए शांतिल हुईं। जिसके पश्चात दुर्गा प्रतिमाओं के विजर्सन का दौर शुरू हुआ। प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान जिला, पुलिस और नगर प्रशासन ने अपने अपने स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर रखी थीं। चल समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। जिन्होंने देवी प्रतिमाओं का पूजन भी किया।जुलूस का नेतृत्व श्री रामलीला समिति गोविंदगंज ने किया। इस दौरान झाकियों में राम-रावण युद्ध के नजारे भी देखने को मिले। पूरा माहौल जय श्री राम और देवी प्रतिमाओं के जयकारे से गूंज उठा। गाजे बाजे के साथ समितियों ने प्रतिमाओं को चल समारोह में शामिल किया। जुलूस में बैंड धमाल, ऊँट घोड़े, नृत्य कीर्तन ने लोगोंं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सामाजिक मुद्दो को उजागर करती झांकियों ने जीता दिल -चल समारोह में ऐसी बहुत सी झांकियां थी जो सामाजिक मुद्दों को दर्शा रहीं थीं। जिसने लोगों का जागरूक करने का प्रयास भी किया। इनमें रामलीला जुलूस की झांकी में धर्म, समाज, राजनीति सहित कई मुद्दों को शामिल किया गया। जो जनाकर्षण का भी केन्द्र रहीं। ट्रंप का वार, मोदी का स्वदेशी प्रहार, पराली जलाना सही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी झांकियों ने सबाक दिल जीत लिया। मुख्य चल समारोह के समापन पर छोटे फुहारे पर दशानन का वध श्रीराम ने किया।
मंत्री, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने किया पूजन – जुलूस की शुरूआत मंत्री राकेश ङ्क्षसह, महापौर जगत बहादुर सिह अन्नू तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान और अंजनी नंदन हनुमान के पूजन अर्चन से की। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक लखन घनघोरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व मंत्री शरद जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।
सदर-रांझी-शास्त्री नगर में भी निकला जुलूस – मुख्य चल समारोह के साथ ही सदर और रांझी, शास्त्री नगर में भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। वहीं आज अधारताल और गढ़ा का दशहरा है। चल समारोह के बाद प्रतिमाओं को विजर्सन करने नर्मदा तटों पर ले जाया जा रहा है।

 

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दशहरा मुख्य चल समारोह में दिखा भक्ति भाव का नजारा, 21 प्रतिमाएँ हुईं शामिल, सुबह तक चलता रहा विजर्सन का कार्य

Top Headlines

Live Cricket