Download Our App

Home » Uncategorized » आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित कर पीएम बोले आज का भारत कौशल को देता है प्राथमिकता : मोदी

आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित कर पीएम बोले आज का भारत कौशल को देता है प्राथमिकता : मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के दौरान 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का भी अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान पटना से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़े।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कहा, कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए व्यापक स्तर पर दीक्षांत समारोह आयोजित करने की नई परंपरा शुरू की थी। आज इसी परंपरा की एक और कड़ी के साक्षी हम सभी बन रहे हैं। मैं भारत के कोने-कोने से हमारे साथ जुडऩे वाले सभी युवा आईटीआई छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है।
बिहार को एक नया कौशल विश्वविद्यालय, नामकरण भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के हजारों युवा हमसे जुड़े हैं। इस पीढ़ी को शायद अंदाज़ा नहीं होगा कि ढाई दशक पहले बिहार की शिक्षा व्यवस्था कितनी जर्जर थी। न ईमानदारी से स्कूल खुलते थे, न ही भर्तियां होती थीं। कौन सा माता-पिता नहीं चाहेगा कि उसका बच्चा यहां पढ़े और आगे बढ़े? लेकिन मजबूरी में लाखों बच्चे बिहार छोडक़र वाराणसी, दिल्ली और मुंबई जाने को मजबूर हुए। यहीं से पलायन की असली शुरुआत हुई… सौभाग्य से बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सरकार की जिम्मेदारी सौंपी, और हम सब गवाह हैं कि कैसे पूरी हृष्ठ्र टीम ने मिलकर बिगड़ी हुई व्यवस्था को पटरी पर लाया… मुझे खुशी है कि आज के कौशल दीक्षांत समारोह में बिहार को एक नया कौशल विश्वविद्यालय मिला है। नीतीश कुमार की सरकार ने इस विश्वविद्यालय का नाम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है।
नीतीश बोले- आईटीआई पर सरकार के पहल से प्रदेश को होगा फायदा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, बहुत खुशी की बात है कि आज देशभर के आईटीआई टॉपर्स के लिए कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने इन संस्थानों के छात्र और छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए… बिहार में युवा आयोग और जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वास की स्थापना की गई है… इसमें बिहार के युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र और 25 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृति वितरण किया जा रहा है… इससे बिहार के लोगों को बहुत फायदा होगा।

 

दशहरे पर मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, क्षत्रिय महासभा और पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित कर पीएम बोले आज का भारत कौशल को देता है प्राथमिकता : मोदी

Top Headlines

Live Cricket