Download Our App

Home » अपराध » इस बार 6 की जान ले गया दशहरा, करंट लगने से हुई 5 मौतें, 18 झुलसे

इस बार 6 की जान ले गया दशहरा, करंट लगने से हुई 5 मौतें, 18 झुलसे

जबलपुर (जयलोक)। इस बार का दशहरा कई परिवारों को गहरा जख्म दे गया। करंट लगने से 5 लोगों की मौत और पोल गिरने से एक महिला की मौत हो गई तो वहीं करंट लगने से 18 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में समिति सदस्यों के साथ साथ विद्युत विभाग की लापरवाही भी एक बड़ा कारण बना। विद्युत विभाग ऐसे मामलों में जाँच का दावा तो करता है लेकिन दावा समय के साथ ठंडा पड़ जाता है और इस तरह के नए हादसे सामने आने लगते हैं।

टेमरभीटा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक 2 की मौत, 10 घायल
टेमरभीटा क्षेत्र में उस वक्त चीख पुकार व भगदड़ मच गई। जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे फैले करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद लोग प्रतिमा छोडक़र इधर से उधर भागते नजर आए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर डाक्टरों की टीम उपचार में जुट गई। बताया गया है कि टेमर भीटा से लोग रात 9 बजे के लगभग लोग ट्रक में दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए नर्मदा नदी के गौरीघाट के लिए निकले। बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रतिमा जैसे ही भीटा गांव के पास पहुंची, तभी ऊपर झूल रहा 11 केवी लाइन का तार ट्रक के संपर्क में आ गया। जिससे ट्रक के ऊपर बैठे चिंटू विश्वकर्मा और अखिलेश पटेल को करंट का झटका लगा और वे नीचे गिर गए। वहीं अन्य युवक करंट से झुलस गए, ट्रक में करंट फैलते देख चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जुलूस में शामिल युवक अपनी जान बचाने इधर से उधर भागते नजर आए। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। हादसे में चिंटू विश्वकर्मा और अखिलेश पटेल की मौत हो गई। जबकि हक्कू पटेल, तारा पटेल, बल्लू विश्वकर्मा, नितिन पटेल, मोहित पटेल, कपिल पटेल घायल हो गए।

मंत्री राकेश सिंह व विधायक अशोक रोहाणी पहुँचे अस्पताल

भीटा गांव प्रतिमा विसर्जन जुलूस में करंट लगने से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सोनकर भी साथ थे।

चल समारोह में गिरा ट्रास, महिला की मौत

दशहरे के मौके पर गढ़ा चल समारोह के दौरान शुक्रवार रात गुलौआ चौक के पास लगा ट्रास वहां उपस्थित भीड़ पर गिर गया। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई तो वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दुर्गा उत्सव समिति का मंच लगा हुआ था। मंच के उपर काफी लोग थे। भीड़ होने की वजह से मंच के चारों ओर भी लोग मौजूद थे। लोग दशहरा में निकल रही प्रतिमाओं के दर्शन कर रहे थे, तभी अचानक मंच भरभराकर गिर गया। मंच के नीचे मौजूद लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें कई लोग मंच की चपेट में आ गए। मौजूद लोगों ने मंच के नीचे से लोगों को बाहर निकाला। मौके पर मंच की चपेट में आने वाली महिला श्वेता वर्मा को बाहर निकालकर उसे निजी अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

दुर्गा पंडाल में फैले करंट से दो बच्चों की मौत

बरगी हिल्स के पास दुर्गा पंडाल में लोहे के पाइप में आए करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब बच्चे पंडाल के पास ही खेल रहे थे और खेलते खेलते पाइप पकड़ लिया। रात के वक्त भी सजावट के लिए लाइट लगाई जा रही थी। इस दौरान लोहे के पाइप में करंट आ गया। वहीं खेल रहे बच्चों में आयुष झारिया उम्र 8 वर्ष व वेद श्रीवास 10 वर्ष ने लोहे का पाइप पकड़ लिया। पाइप पकड़ते ही दोनों को करंट का जोरदार झटका लगा और वे छिटककर दूर जा गिरे।

पंडाल तैयार करते समय कारीगरों को लगा करंट

इसी तरह का एक और हादसा 20 सितम्बर को सामने आया। गढ़ा के शारदा चौक इलाके में दुर्गा पंडाल तैयार करने के दौरान समिति सदस्यों और कारीगरों द्वारा लोहे का पोल उठाया गया जो ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया। पोल में करंट फैलते ही उसे पकडऩे वाले दूर जा गिरे। इस हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

कफ सिरप कांड: जीतू पटवारी ने पीडि़त परिवारों से की मुलाकात

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » इस बार 6 की जान ले गया दशहरा, करंट लगने से हुई 5 मौतें, 18 झुलसे
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket