
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर में रविवार को निकलने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन की तैयारी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हडक़ंप मचा दिया। बाल बिहार ग्राउंड में आयोजन की तैयारी कर रहे प्रचारक शावस्त सक्सेना से कोतवाली थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर कोशेलेन्द्र ने अभद्र व्यवहार किया। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्वयंसेवकों को आक्रोशित किया, बल्कि बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।
आधी रात का हंगामा और कोतवाली घेराव- घटना देर रात की है, जब प्रचारक शावस्त सक्सेना पथ संचलन की तैयारियों के सिलसिले में आवश्यक अनुमति के लिए कोतवाली पहुंचे थे। वहां स्ढ्ढ कौशलेन्द्र ने उनसे कथित तौर पर अभद्रता भरा व्यवहार किया, जिससे विवाद बढ़ गया। खबर फैलते ही क्रस्स् के स्वयंसेवक, बजरंग दल के सदस्य और अन्य हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली थाने पर पहुंच गए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और थाने का घेराव कर लिया। कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग थी कि स्ढ्ढ कोशेलेन्द्र के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाए। कार्यकर्ताओं को शक था कि स्ढ्ढ नशे के प्रभाव में थे, जिसकी वजह से उनका व्यवहार असभ्य हो गया। हंगामे की स्थिति बन गई और इलाके में तनाव फैल गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया एक्शन
घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फौरन संज्ञान लिया। तत्काल प्रभाव से एसआई कोशेलेन्द्र को लाइन अटैच कर दिया गया, यानी उन्हें विभागीय जांच के दायरे में रखा गया। इस कार्रवाई के बाद ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
Author: Jai Lok







