Download Our App

Home » दुनिया » नारी शक्ति के खोखले नारे… अफगान मंत्री की पीसी से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भडक़े राहुल गांधी

नारी शक्ति के खोखले नारे… अफगान मंत्री की पीसी से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भडक़े राहुल गांधी

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर लगे प्रतिबंध को लेकर विवाद बढ़ चुका है। प्रियंका गांधी वाड्रा, महुआ मोइत्रा और पी. चिदंबरम सरीखे नेताओं के बाद अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सीधा पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी उनके नारी शक्ति नारों के खोखलेपन को उजागर करती है।
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मोदी जी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच पर महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह संदेश दे रहे हैं कि आप उनके लिए खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं। उन्होंने आगे कहा, हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। इस तरह के भेदभाव पर आपकी चुप्पी आपके ‘नारी शक्ति’ नारों की खोखलापन दिखाती है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था और महिला पत्रकारों को बुलाया नहीं गया था। मुत्ताकी ने इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विस्तृत बातचीत की थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने अफगान अधिकारियों से महिला पत्रकारों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया था, लेकिन अंतिम निर्णय तालिबान अधिकारियों ने ही लिया। काबुल में तालिबान शासन पर महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने पहले भी कड़ी आलोचना की है।

 

छिंदवाड़ा दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नारी शक्ति के खोखले नारे… अफगान मंत्री की पीसी से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भडक़े राहुल गांधी
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket