
सिर में मारी गोली, डीआईजी हाउस में थी ड्यूटी, कनाडा में रहते हैं बच्चे
लुधियाना। लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह के घर ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। एएसआई तीर्थ सिंह (50) पिछले चार से पांच साल से डीआईजी हाउस में ही ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। उसके साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या परेशानी थी कि एएसआई तीर्थ सिंह को आत्महत्या करनी पड़ी।
सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं- गोली की आवाज सुनते ही हाउस में तैनात अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डीआईजी और रानी झांसी रोड स्थित थाना आठ नंबर को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
Author: Jai Lok







