Download Our App

Home » जबलपुर » देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम का सम्मान, देश में पाँचवें स्वच्छ सिटी अवार्ड के लिए भी महापौर और आयुक्त ने ग्रहण किया सम्मान

देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम का सम्मान, देश में पाँचवें स्वच्छ सिटी अवार्ड के लिए भी महापौर और आयुक्त ने ग्रहण किया सम्मान

जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देश में पांचवा स्वच्छ सिटी का खिताब जीतने तथा लगातार स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए नगर निगम जबलपुर को प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सम्मानित किया गया तथा इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
पुरस्कार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जबलपुर नगर निगम देश प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ जबलपुर संभाग में भी अव्वल रहा है।
उन्होंने जबलपुर नगर निगम को मिले सम्मान, गौरव, पुरस्कार को संस्कारधानी के नागरिकों को समर्पित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि 2024 में नगर निगम जबलपुर को मिले पुरस्कारों से प्रेरणा लेकर 2025 में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जबलपुर का नाम देश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए टीम भावना के साथ काम करेंगे।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस उपलब्धि के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी श्रीमती रजनी कैलाश साहू तत्कालीन निगमायुक्त एवं आगर मालवा कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव को ढेरसारी बधाई, शुभकामनाएं दी एवं आभार प्रगट किया।

पत्नी को ससुराल न भेजने पर जीजा ने की साले की हत्या

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम का सम्मान, देश में पाँचवें स्वच्छ सिटी अवार्ड के लिए भी महापौर और आयुक्त ने ग्रहण किया सम्मान
best news portal development company in india

Top Headlines

नेत्रहीन छात्र की मौत के लिए नेत्रहीन प्राचार्य को ही दोषी ठहरा दिया,मातहतों से ही प्राचार्य की जाँच भी करवा दी

जबलपुर,  (जयलोक)। अमरकंटक में हुई दिव्यांग छात्र की नहाते समय हुई मौत से संबंधित घटना के संबंध में प्राचार्य डॉ

Live Cricket