Download Our App

Home » जबलपुर » सरयू की तर्ज पर माँ नर्मदा तट का 51 हजार दीपों से हुआ श्रृद्धावान श्रृंगार मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर अलौकिक आयोजन, लेजर शो और शानदार आतिशबाजी का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया आनंद

सरयू की तर्ज पर माँ नर्मदा तट का 51 हजार दीपों से हुआ श्रृद्धावान श्रृंगार मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर अलौकिक आयोजन, लेजर शो और शानदार आतिशबाजी का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया आनंद

जबलपुर (जय लोक)।
माँ नर्मदा के पावन तट गौरीघाट में आयोजित दीपोत्सव जबलपुर 2025 के भव्य आयोजन में संस्कारधानी जबलपुर अलौकिक, अविष्मरणीय, अद्भुत आयोजन की साक्षी बना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित नर्मदा दीपोत्सव का जिसमें गौरीघाट के सभी तटों का 51 हजार दीपों  से श्रृंगार किया गया साथ ही आकर्षक लेजर शो एवं मनमोहक आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोहा लिया। संतों के पावन सानिध्य में बड़ी संख्या में नर्मदा तट पहुंचे सभी भक्त जनों ने तट पर एक एक दीप जलाकर जबलपुर के साथ प्रदेश एवं देश की समृद्धि हेतु कामना की।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा मां नर्मदा जी की प्रेरणा से चतुर्थ वर्ष में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के पावन तटों का हजारों दीपों को प्रज्वलित कर श्रृंगार किया गया और एक-एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो उसके प्रकाश ने हमारी परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतों का अहसास कराया। श्री सिंह के कहा कि हम सनातनी परंपरा को मानने वाले हैं और हमारी परंपरा है कि किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जाता है और हमारा सबसे बड़ा पाँच दिवसीय पर्व दीपावली तो रोशनी, उत्साह और उल्लास का ही पर्व है । जबलपुर वासियों ने इसमें भागीदारी कर इसे अधिक सफल बनाया और सबने मिलकर  51 हजार दीपों से तट पर माँ का श्रृंगार किया, साथ ही मनमोहक आतिशबाजी और सनातनी थीम पर आयोजित आकर्षक लेजर शो का भी आनंद सभी ने लिया।

सनातनी थीम पर शानदार लेजर शो और आतिशबाजी

दीपोत्सव में इस वर्ष भी सनातनी थीम पर आकर्षक लेजर शो का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय मोहित हो गया और सभी ने इस आयोजन की सराहना की। नर्मदा तट में 15 मिनिट से अधिक समय तक लगातार गगनचुंबी और रंग बिरंगी आतिशबाजी ने सभी का मन मोहा।आकर्षक लेजर शो का भी आनंद सभी ने लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी कटौती कर गरीबों की दिवाली मनवा दी। श्री सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में कटौती का सुखद परिणाम रहा की बाजार गरीबों की पहुँच में रहा और इस बार की दीवाली में हमारे गरीब भाई बहिनों भी पूरे उत्साह से मना रहे हैं।
पूज्य संतों का रहा सानिध्य-  आयोजन में जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य , स्वामी बालगोविंदाचार्य ,  स्वामी गिरीशानंद  साकेत धाम,स्वामी राजाराम , मुकुंददास महाराज गुप्तेश्वर, पागलानंद  महाराज स्वामी कालीनंद महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद महाराज, साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद , पं तरुण चौबे, पूज्य मैत्री दीदी  सहित संतों का आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर विधायक महापौर जगत बहादुर सिंह ,अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल,  प्रशांत पोल, अखिलेश जैन, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, भारत सिंह यादव, पंकज दुबे, रजनीश यादव, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नीलेश अवस्थी, रविकिरण साहू,  राममूर्ति मिश्रा, राजा मोर, दिग्विजय सिंह, संदीप जैन,अभय सिंह ठाकुर, ओमकार दुबे, सोनू बचवानी, कौशल सूरी, मनीष दुबे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खुद के घर की खुशी से बढक़र कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सरयू की तर्ज पर माँ नर्मदा तट का 51 हजार दीपों से हुआ श्रृद्धावान श्रृंगार मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर अलौकिक आयोजन, लेजर शो और शानदार आतिशबाजी का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया आनंद
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket