
जबलपुर (जयलोक)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले रोटरी इंटरनेशनल अवॉर्डं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस भव्य समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रोटरी इंटरनेशनल के दो सर्वोच्च सम्मान जबलपुर के दो व्यक्तियों को प्रदान किए जाएंगे।

रोटरी इंटरनेशनल द्वारा मानवता की सेवा में उत्कृष्टता अवॉर्ड रोटेरियन वर्ग में अरुणकांत अग्रवाल को और नॉन-रोटेरियन वर्ग में समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ‘गुड्डा’ को दिया जाएगा। यह पहला अवसर है जब किसी एक शहर को रोटरी इंटरनेशनल के दोनों प्रतिष्ठित सम्मान एक साथ प्राप्त होंगे, जो जबलपुर के लिए गौरव का क्षण है। यह समारोह 26 अक्टूबर, रविवार को शाम 5:30 बजे होटल विजन महल में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और विशेष बनाएगी।
Author: Jai Lok







