Download Our App

Home » Uncategorized » विजन महल में हुआ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत, संदीप विजन ने किया सम्मान, आकर्षक प्रस्तुति की सीएम ने की सराहना

विजन महल में हुआ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत, संदीप विजन ने किया सम्मान, आकर्षक प्रस्तुति की सीएम ने की सराहना

जबलपुर (जयलोक)।  कल जबलपुर आगमन के दौरान शहर के प्रतिष्ठित होटल समूह विजन महल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर के नामचीन उद्योगपति विजन गु्रप के डायरेक्टर संदीप विजन ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तौर पर नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया था जिसे देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नृत्य प्रस्तुति की सराहना की एवं प्रसन्न भाव से सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में होटल विजन महल की ओर से राधा कृष्ण नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया गया।

 

फैक्ट्री के नाम पर गोयनका के फार्म हाउस में शिकार का खेल!, तेंदुए के नाखून और दांत गायब, दो वनकर्मी सस्पेंड, शाम तक आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उद्योगपति गोयनका की फैक्ट्री के परिसर में वन्य प्राणी हो रहे हैं शिकार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विजन महल में हुआ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत, संदीप विजन ने किया सम्मान, आकर्षक प्रस्तुति की सीएम ने की सराहना

Top Headlines

Live Cricket