
छपरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशान
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। बिहार इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। छठ के बाद बिहार विधानसभा की चुनावी धार को सभी दलों ने तेज कर दिया है। पीएम मोदी मोतीपुर चीनी मिल के मैदान से मुजफ्फरपुर की 11 और पूर्वी चंपारण की दो सीट केसरिया और पिपरा के अलावा वैशाली की वैशाली विधानसभा सीट को भी साध रहे हैं। उनका संबोधन शुरू हो गया है। वहीं, लखीसराय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनता को संबोधित कर रहे हैं।
वहीं, राहुल गांधी भी आज नालंदा और शेखपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज नित्यानंद राय की भी सीतमढ़ी में जनसभा होनी है। मधुबनी में तेज प्रताप यादव भी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। दरभंगा में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की जनसभा है। वहीं, प्रशांत किशोर दरभंगा में आज रोड शो करेंगे।

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है। इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद- रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार, यही सब है। जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से एनडीए सरकार…।

डबल इंजन सरकार बिहार के तीर्थों और धरोहरों की भव्यता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार बिहार के तीर्थों और धरोहरों की भव्यता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही है…आस्था विरोधी, विकास विरोधी, वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण में डुबे आरजेडी-कांग्रेस के लोग घुसपैठियों को बचाने के अलावा कोई काम नहीं कर सकते।

महागठबंधन वाले बिहार को लोगों का करते हैं अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, लालटेन वाले, पंजे वाले या उनके इंडी गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं…कांग्रेस के पंजाब के एक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने एक रैली में खुला ऐलान किया कि बिहार के लोगों को वो अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी, जो आजकल संसद में बैठती हैं, वो इस पर खुश होकर तालियां बजा रही थीं। कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गाली देते रहते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के लोग बिहार के मेहनतकश लोगों को प्रताडि़त करते हैं। इतना सब कुछ हो रहा है और बिहार में आरजेडी को सांप सूंघ जाता है।
एनडीए के सभी साथियों का विधानसभा जाना जरूरी- नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के नौजवानों, मैं आज आपको एक गारंटी देता हूं-आपका सपना ही मेरा संकल्प है। नरेंद्र और नीतीश आपके सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। बिहार में सुशासन से समृद्धि की यात्रा अनवरत चलती रहे, इसके लिए भाजपा-एनडीए के इस सभी साथियों का विधानसभा जाना जरूरी है इसलिए मैं इन सभी के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आपके पास आया हूँ।
Author: Jai Lok







