Download Our App

Home » दुनिया » आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प:मुख्यमंत्री मोहन यादव

आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प:मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वैश्विक आर्थिक युद्ध के दौर में भारत ने स्वदेशी का बिगुल फूंका है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों, व्यापारियों और उद्यमियों को इस आर्थिक युद्ध में स्वदेशी ब्रह्मास्त्र प्रदान किया है। आज भारत अपनी सनातन संस्कृति और विरासत के मूल्यों पर चलते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ यह नहीं कि हम दुनिया से अलग हो जाएं, बल्कि इसका मतलब यह है कि जो वस्तु हम अपने देश में बना सकते हैं, उसे विदेश से न मंगाएं और देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी विजन को मिशन बनाते हुए लोकल से वोकल की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोतीलाल विज्ञान आदर्श महाविद्यालय प्रांगण में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का लोकार्पण किया और श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति का आनंद लिया। मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर और ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिकृति भेंट कर किया गया। उन्होंने मेले में लगे लघु उद्यमियों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

 

एसपी ने किया वार्षिक परेड का निरीक्षण, टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प:मुख्यमंत्री मोहन यादव