Download Our App

Home » अपराध » मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर चुराया 2.50 करोड़ का हीरा

मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर चुराया 2.50 करोड़ का हीरा

मुंबई । मुंबई पुलिस ने ढाई करोड़ का हीरा चुराने वाले दो नौकरों को बिहार से गिफ्तार किर लिया है। इन दानों ने अपने मालिक को नशीली दवा खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिहार से दो शातिर चोरों राजा यादव उर्फ नीरज और शत्रुघ्न कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग मुंबई के एक घर में घरेलू नौकर के तौर पर काम करते थे। वहां उन्होंने अपने मालिक और पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था, और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। हालांकि उनकी एक गलती उन पर भारी पड़ गई। उन्होंने नौकरी पाने के लिए आधार कार्ड के जो डिटेल दिए थे, वहीं उनके लिए मुसीबत गन गए। पुलिस ने उनके आधार कार्ड डिटेल के जरिये उनकी पहचान और घर का पता निकाल लिया और बिहार पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर चुराया 2.50 करोड़ का हीरा