Download Our App

Home » Uncategorized » गांजा तस्करी का अनूठा तरीका, देखिए वीडियो पुलिस को भी हुआ आश्चर्य

गांजा तस्करी का अनूठा तरीका, देखिए वीडियो पुलिस को भी हुआ आश्चर्य

बोलेरो की छत काटकर बनाई तस्करी के लिए जगह

 

क्राइम ब्रांच और खितौला पुलिस पड़ा 11 लाख का 56 किलो गांजा

जबलपुर जय लोक। मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह अभियान चलाकर कार्यवाही करवा रहे हैं। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना खितौला अंतर्गत पान उमरिया की ओर से स्लेटी रंग की बुलेरो क्रमांक एक स्लेटी रंग की बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 में बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम सरदा तिराहा पर मुखबिर की बताये नम्बर की बुलेरो खड़ी हुयी मिली, पुलिस को देखकर बुलेरो में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे घेराबदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम गजराज सिंह उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम लालपुरा थाना जबेरा जिला दमोह बताया, तलाशी लेने पर गजराज सिंह के पास नीले रंग का कीपेड मोबाइल एवं नगद 4 हजार 200 रूपये मिले एवं बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 की तलाशी लेने पर वाहन की छत के नट आधे ख्ुाले मिले, नटों को खोलकर छत की चादर को उठाया गया तो छत के नीचे भूरे रंगे के सैलो टेप से टेपिंग किये हुये पैकेट छोटे बड़े 35 नग रखे मिले जिन्हें खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, तौल करने पर पैकिटों में कुल 56 किलो 236 ग्राम कीमती लगभग सवा ग्यारह लाख रूपये का होना पाया गया, आरोपी गजराज सिंह के कब्जे से उक्त गांजा, जियो कम्पनी का की पेड मोबाइल, नगद 4 हजार 200 रूपये बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना खितौला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया तथा कहॉ लेकर जा रहा था के सम्बंध मे प्रारम्भिक पूछताछ करने पर उक्त गांजा उडिसा से लाना बताया है, आरोपी से सघन पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी गजराज सिंह पूर्व में भी गांजे की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डे, अतुल गर्ग, राकेश बहादुर, संतोष दीक्षित, हरिशंकर गुप्ता, मानस उपाध्याय, आरक्षक अजय लोधी, सायबर सेल के अमित पटेल तथा थाना खितौला के उप निरीक्षक अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक बुद्धदेव सिंह, प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक सुमेर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

https://youtube.com/shorts/GswIyUyDZmo?si=u1E2ux9nHjucELF5

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गांजा तस्करी का अनूठा तरीका, देखिए वीडियो पुलिस को भी हुआ आश्चर्य
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket