Download Our App

Home » भारत » दो मार्च को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारियों में जुटे कमलनाथ

दो मार्च को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारियों में जुटे कमलनाथ

नई दिल्ली
अगले माह दो मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पूरी तनमयता से तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें सुर्खियां बनीं थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी भी मांगी। कमलनाथ ने यात्रा के मार्ग, ठहरने के स्थान, भोजन और परिवहन व्यवस्था के बारे में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह से जानकारी मांगी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र से कहा कि मुझे पूरी जानकारी भेजें। मैं भी इसमें शामिल रहूंगा। बता दें कि इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। साथ ही पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यात्रा के मार्ग और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में जानकारी दी है। बताते चलें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। फिलहाल ये यात्रा यूपी से निकल रही है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश की सियासत में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें मंगलवार को उस समय थम गई। जब कमलनाथ ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई बैठक में शिरकत की। बीते कई दिनों से कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी।जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ ने वर्चुअली तौर पर शिरकत की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » दो मार्च को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारियों में जुटे कमलनाथ
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket