Download Our App

Home » जबलपुर » ठंड से कांपा शहर, सुबह से लेकर रात तक चल रही शीतलहर

ठंड से कांपा शहर, सुबह से लेकर रात तक चल रही शीतलहर

जबलपुर (जयलोक)। दिन में भी शीत लहर चल रही है और रात में भी दोपहर 3 बजे के बाद सूर्यदेव की प्रखरता कम लगने लगती है, इसके बाद सूर्यास्त से लेकर सूर्याेदय तक शीतलहर का प्रकोप रहता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसी ही शीतलता बरकरार रहेगी। शाम ढलने के बाद शीतलहर ठंड का अहसास कराती है और सुबह जोरदार ठंड बनी रहती है। रात में अभी निगम प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोग कचरा-कूड़ा जलाकर अलाव ताप रहे हैं और किसी तरह रात काट रहे हैं। रात का पारा 9.9 डिग्री पर आ गया है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने ईएमएस को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान पर छाए बादल अब पूरी तरह छट चुके हैं। तापमान नीचे आया और उत्तर-पूर्वी हवाओं ने ठण्ड का प्रभाव बढ़ाया। वहीं शाम ढलने के बाद शीतलहर का प्रभाव शुरू हुआ जो सूर्योदय तक जारी रहा। इसलिए रात में जोरदार ठंड महसूस की गई। उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने वातावरण में शीतलता को बनाये रखा। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 25.04 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम रिकार्ड किया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

बदले हुए समय पर स्कूल पहुँचे छात्र, मिली राहत
शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदानप्राप्त, मान्यताप्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय शैक्षणिक संस्थाएं कक्षा नर्सरी से पांचवी तक की प्रात: 9 बजे के बाद ही प्रारंभ की जा रही हैं। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रात: 8:30 बजे प्रारंभ करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के बाद आज से स्कूल 8.30 बजे के बाद से प्रारंभ की जा रही हैं जिससे सुबह पाली लगने वाले स्कूली छात्रों को काफी राहत मिल रही है।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 3 राज्यों के 30 ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » ठंड से कांपा शहर, सुबह से लेकर रात तक चल रही शीतलहर