Download Our App

Home » दुनिया » नीतीश बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री ‘सुशासन बाबू’ ने ली शपथ, 10वीं बार कहा- मैं नीतीश कुमार

नीतीश बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री ‘सुशासन बाबू’ ने ली शपथ, 10वीं बार कहा- मैं नीतीश कुमार

पटना। महात्मा गांधी के नाम पर यानी गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने उन्हे शपथ दिलाई। नीतीश कुमार देश में सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं। शायद उनकी लोकप्रियता और बिहार की जनता का स्नेह का ही परिणाम है कि गांधी के आंगन(गांधी मैदान) में उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ लेता हूं कि दरअसल, बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने पद एंव गोपनीयता की शपथ लेते वक्त कहा, ‘मैं नीतीश कुमारज् ईश्वर की शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थाशपित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं मुख्यशमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत: करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्यावय करूंगा। चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद यह शपथ समारोह एनडीए का शक्ति प्रदर्शन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार का ’10 का दम’ साफ नजर आया। गांधी मैदान में उनकी मौजूदगी खूब रही, जिनके दम पर नीतीश कुमार आज 10वीं बार सीएम बने हैं। जी हां, हम महिलाओं की बात कर रहे हैं। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी के गमछे वाले अंदाज में महिलाएं लगातार स्टॉल लहराती दिखीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रही। इतना ही नहीं, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी दिखे। एनडीए ने एक तरह से इस शपथ समारोह को शक्ति प्रदर्शन वाला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बना दिया। दसवीं बार सत्ता संभालते हुए नीतीश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बिहार के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता हैं। इसमें उनके कोर वोटर महिलाओं का बड़ा योगदान है। जिस संख्या में महिलाओं ने उन्हें वोट किया, ठीक उसी संख्या में गांधी मैदान महिलाओं से खचाखच भरा था।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम
गांधी मैदान में आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे शुरू हुए समारोह में राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश के साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उनके साथ 18 अन्य मंत्रियों ने भी पदभार ग्रहण किया। गांधी मैदान 2005, 2010 और 2015 में भी नीतीश के शपथ समारोह का साक्षी रहा है। नीतीश-मोदी के नारों से गांधी मैदान गुंजायमान था। एनडीए की 243 सीटों में से 202 सीटें मिली हैं।
मोदी गमछा ओढक़र समारोह में शामिल हुयीं महिलाएं
इस शपथ ग्रहण समारोह में महिलाओं की भारी मौजूदगी खास बात रही। ये महिलाएं मोदी के गमछा वाले स्टाइल में अपना गमछा लहरा रही थीं। जीविका दीदियों की संख्या लाखों में थी, जो नीतीश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की लाभार्थी हैं और कोर वोटर। महिलाओं ने नीतीश के स्वागत में नारे लगाए, ‘सुशासन बाबू जिंदाबाद’ और ‘महिला शक्ति की जय’। बिहार चुनाव में महिलाओं के वोट ने एनडीए को मजबूती दी, जो इस समारोह में साफ झलकी।
दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज
शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सबसे पहले वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ थामकर मंच के आगे की ओर बढ़े। इसके बाद पीएम मोदी ने पांच बार झुककर जनता का अभिवादन किया। मंच पर मौजूद शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के पास जाकर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया और फिर जनता की ओर मुडक़र अपना गमछा लहराया। बदले में गांधी मैदान में मौजूद लोगों ने भी अपना अपना गमछा लहराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी कई बार ऐसा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जब वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे, तब भी उन्होंने गमछा लहराकर जनता का अभिनंदन किया था।
पार्टी मंत्री का नाम जाति जिला
भाजपा सम्राट चौधरी कुशवाहा मुंगेर
भाजपा विजय सिन्हा भूमिहार लखीसराय
भाजपा दिलीप जायसवाल वैश्य किशनगंज
भाजपा मंगल पांडे ब्राह्मण सिवान
भाजपा नितिन नवीन कायस्थ पटना
भाजपा सुरेंद्र मेहता कुशवाहा बेगूसराय
भाजपा संजय टाइगर राजपूत आरा
भाजपा लखेंद्र पासवान पासवान वैशाली
भाजपा श्रेयसी सिंह राजपूत जमुई
भाजपा अरुण शंकर प्रसाद सुढी मधुबनी
भाजपा राम कृपाल यादव यादव पटना
भाजपा रमा निषाद मल्लाह मुजफ्फरपुर
भाजपा नारायण शाह बनिया चंपारन
भाजपा प्रमोद चंद्रवंशी अति पिछड़ा औरंगाबाद
जेडीयू नीतीश कुमार कुर्मी नालंदा
जेडीयू अशोक चौधरी दलित पटना
जेडीयू लेसी सिंह राजपूत पूर्णिया
जेडीयू सुनील कुमार दलित गोपालगंज
जेडीयू विजेंद्र यादव यादव सुपौल
जेडीयू श्रवण कुमार कुर्मी नालंदा
जेडीयू विजय चौधरी भूमिहार समस्तीपुर
जेडीयू मदन साहनी मल्लाह दरभंगा
जेडीयू जमा ख़ान मुस्लिम कैमूर
एलजेपी (आर) संजय पासवान पासवान बेगूसराय
एलजेपी (आर) संजय सिंह राजपूत वैशाली
हम संतोष कुमार सुमन दलित गया
आरएलएम दीपक प्रकाश कुशवाहा

 

लैंड पुलिंग योजना वापस किसानों ने की आतिशबाजी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नीतीश बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री ‘सुशासन बाबू’ ने ली शपथ, 10वीं बार कहा- मैं नीतीश कुमार
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket