Download Our App

Home » अपराध » बिना नम्बर की बाइक और कमर में खुसा था चाकू

बिना नम्बर की बाइक और कमर में खुसा था चाकू

जबलपुर (जय लोक)। नई उम्र के युवाओं में अपराध के प्रति तेजी से बढ़ता शौक उनके स्वयं के लिए, उनके परिवार के लिए और समाज के लिए बहुत खतरनाक साबित होता है। आए दिन ऐसी घटनाएं प्रकाश में आती है जो इस गंभीर विषय पर सभी को चिंतन करने के लिए विवश कर देती है। मात्र 19 साल की उम्र में बिना नंबर की मोटरसाइकिल और कमर में चाकू खोज कर घूमने इस फैशन तू नहीं माना जाएगा बल्कि मन में पनप रहे अपराध के प्रति आकर्षक और जिज्ञासा का प्रदर्शन ही समझ जाएगा। कल रात थाना माढ़ोताल में  सूचना मिली कि कटंगी वायपास माढोताल में एक युवक काले रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकल में काली सफेद लाईन वाली शर्ट एवं काला पेंट पहने हुये है पेंट की जेब में एक चाकू रखे हुये है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुये हुलिये का एक युवक मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांसु कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड अधरताल बताया जो तलाशी लेने पर पेंट की दाहिने जेब में एक बटनदार चाकू रखे मिला, आरोपी के कब्जे एक बटनदार चाकू एवं बिना नम्बर की मोटर सायकल जप्त करतेे हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट तथा 130(3), 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बिना नम्बर की बाइक और कमर में खुसा था चाकू
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket