Download Our App

Home » Uncategorized » समय पर करें कार्ययोजना का क्रियान्वयन संभागयुक्त ने बैठक में कहा

समय पर करें कार्ययोजना का क्रियान्वयन संभागयुक्त ने बैठक में कहा

जबलपुर (जयलोक)। संभागायुक्त ने आज धान उपार्जन एव नरवाई प्रबंधन सहित अन्य शासकीय योजनाओं के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को वीसी के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टर के साथ शासन के प्राथमिकता वाले विषयों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरण, भू-अर्जन, सीएम हेल्पलाइन, सीपीग्राम, सीएम तथा सीएस मॉनिट की शिकायतों, जीएडी, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, लंबित विभागीय जांचों के प्रकरणों पर समीक्षा कर इन्हें समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गये। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यो की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा योजना के लेबर बजट और कार्य पूर्णता की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन एवं सांझा चूल्हा के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत की।

आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कृषि के क्षेत्र में सोयाबीन में भावांतर योजना, धान, कोदो-कुटकी व कपास के उपार्जन की तैयारियों, रबी सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, फसल अवशेष प्रबंधन तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही टेक होम राशन की भी समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने विभागीय छात्रावास आश्रमों, स्कूल, आँगनबाड़ी के साथ जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण की सघनता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में प्रदान करने और आंगनवाड़ी केंद्रों में नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पद पूर्ति के संबंध में भी समीक्षा की। इसके पूर्व संभागायुक्त श्री सिंह ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए निदेर्शों के परिपालन में भी चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

 

 

वीआईटी मामले पर सीएम सख्त, प्रभारी मंत्री को तत्काल दौरे के निर्देश, निजी युनिवर्सिटी की उच्च स्तरीय समीक्षा होगी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » समय पर करें कार्ययोजना का क्रियान्वयन संभागयुक्त ने बैठक में कहा

Top Headlines

Live Cricket