Download Our App

Home » जबलपुर » सतना बिल्डिंग में लगी भीषण आग निगमायुक्त भी पहुँचे मौके पर

सतना बिल्डिंग में लगी भीषण आग निगमायुक्त भी पहुँचे मौके पर

जबलपुर (जयलोक)। मालवीय चौक स्थित सतना बिल्डिंग में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाल लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए, स्वयं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य मौके पर उपस्थित रहकर पूर्ण गति से करवाया। दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और सभी उपलब्ध संसाधनों को लगाकर उस पर काबू पाया।

निगमायुक्त अहिरवार के निर्देश पर, नगर निगम के पूरे संसाधन युद्धस्तर पर लगाए गए। दमकल की कई गाडिय़ाँ और प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम की तत्परता और निगमायुक्त के मौके पर मौजूद रहकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान किसी भी तरह के जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर निगम की दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। समय पर आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

 

 

दो ट्रक भिड़े-स्टेयरिंग में फँसकर चालक की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सतना बिल्डिंग में लगी भीषण आग निगमायुक्त भी पहुँचे मौके पर
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket