Download Our App

Home » Uncategorized » भारत के प्रति उदार हुआ चीन, अब भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

भारत के प्रति उदार हुआ चीन, अब भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। भारत के प्रति चीन उदारवादी नीति अपना रहा है। इसी नीति के चलते भारत से चीन जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए फिर से ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा बहाल करने का फैसला किया है। अब भारत से जो भी यात्री चीन जाना चाहते है वो चीनी वीजा से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं यात्री इस वेबसाइट के जरिए वीजा से संबंधित अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उनके अनुसार, 22 दिसंबर 2025 से भारतीयों के लिए चीन का ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू हो जाएगा। इससे अब भारतीय यात्रियों को चीन का वीजा लेने के लिए दूतावास या वीजा सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना पहले ही शुरू कर दिया है। साल 2020 में सीमा पर हुए तनाव के बाद यह सुविधा निलंबित कर दी गई थी। अब चीन ने भी वीजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है जिससे साफ है कि दोनों देश संबंधों को सामान्य करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
दोनों देशों के बीच सुधरे संबंध
भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार सुधार उच्च-स्तरीय वार्ताओं के चलते संभव हो सका है। अक्टूबर 2024 में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात अग्रिम सैनिकों को पीछे हटाने का समझौता किया था। इसके बाद रूस के कजान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम मुलाकात हुई थी। भारत और चीन ने सीमा विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए रोडमैप तैयार करते हुए द्विपक्षीय तंत्रों को फिर से सक्रिय किया है।

 

दत्त मंदिर बन गया है सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र, शहर के बीचों बीच बहुद्देशीय हो गया है मंदिर का परिसर, इस वर्ष दत्त भगवान की झूलेवाली चांदी की प्रतिमा भी बनवायी गयी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भारत के प्रति उदार हुआ चीन, अब भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!