Download Our App

Home » अपराध » नागपुर से शहर आए थे हथियार सौदागर

नागपुर से शहर आए थे हथियार सौदागर

आठ कारतूस जप्त

जबलपुर (जयलोक)। नागपुर से जबलपुर पिस्तौल और कारतूस बेचने आए पाँच तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बरगी पुलिस ने यह कार्रवाही परमेश्वर ढाबे पर की गई, थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मंडला बाईपास रोड परमेश्वर ढाबा मानेगांव मंगेली में कुछ लोग एक काले रंग की बिना नम्बर की स्कार्पियो में अपने पास कारतूस रखे हैं।

ढाबा में कारतूस बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर ढाबा में पुलिस को 5 व्यक्ति एक साथ बैठे दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उजैर परवेज, कासिफ खान, असमित खोटे, शुभम कोटांगले, जयघोस टेम्बुरने नागपुर बताया। आरोपियों का कहना था कि वे नागपुर से आए थे और अपने साथी का इंतजार कर रहे थे।

तलाशी लेने पर उजैर परवेज 6, कासिफ  खान से 2, अश्मित खोटे से 2, शुभम कोटांगले से 2, जयघोस के कब्जे में 2 जिंदा कारतूस मिले। कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त कारतूस नागपुर से बेचने के लिये जबलपुर आना एवं ग्राहक की तलाश करना बताया गया।

रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के नवाचार की सकारात्मक चर्चा गाँव-गाँव चौपाल लगाकर कर रहीं सुनवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नागपुर से शहर आए थे हथियार सौदागर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!