Download Our App

Home » दुनिया » एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन

एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खासकर महिला कार्यकर्ता, उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। रैली में भीड़ उमड़ी है। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार: अजय कुमार लल्लू- ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि जो आज भाजपा है वो लोकतांत्रिक प्रणाली की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाध्यपत के रास्ते पर जाना चाहती है।
कांग्रेस की रैली पर भाजपा का हमला- भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की रैली पूरी तरह विफल होगी। कांग्रेस पार्टी अपने कर्मों की वजह से हार रही है और वे ये बात जानते हैं। वे ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर अपना दोष मढऩा चाहते हैं। कांग्रेस से उन्हीं के नेता सवाल पूछ रहे हैं, उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहा है। सवाल न उठे इसलिए वे लोग रैली कर रहे हैं। रैली में भीड़ बुलाकर भी कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि इसी दिल्ली की जनता ने उन्हें जीरो पर आउट किया था और बिहार के लोगों ने सिर्फ 6 सीटें दीं।

 

साल की आखिरी लोक अदालत में निपट रहे लंबित प्रकरण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन