
जबलपुर (जयलोक)। देश में चर्चित हुए तीन करोड़ रूपये के हवाला लूट कांड जिसमें दो सीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों सहित 11 पुलिसकर्मी जेल में हैं। इसके अलावा अन्य कुछ लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। हवाला की तीन करोड़ रूपये (2.96) की रकम को कारोबारियों से लूट लिया गया था। इस मामले में ओमती में पदस्थ रहे और वर्तमान में बालाघाट हॉफ फोर्स में सेवाएं दे रहे सीएसपी पंकज मिश्रा को इस लूट के मास्टर माइंड होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज सिवनी जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपी सीएसपी पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर बहस होना है। जबलपुर से अधिवक्ता मधुर शुक्ला पंकज मिश्रा की ओर से जमानत याचिका पर बहस करने सिवनी पहुँचे हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाम रसूल की अदालत में जमानत याचिका पर बहस होना है। अधिवक्ता मधुर शुक्ला इस मामले में दूसरे आरोपी क्राईच ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रमोद सोनी की ओर से दायर उच्च न्यायालय में जमानत याचिका पर कल अपना पक्ष रखेंगे।

Author: Jai Lok







