
सतना। लोकायुक्त पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को लोकायुक्त की टीम ने 10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया । इस कार्रवाई से पूरे राजस्व विभाग में हडक़ंप मच गया है। लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई रीवा लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार के निर्देशन में 15 सदस्यीय टीम द्वारा की गई है। शिकायतकर्ता आशुतोष सिंह, जो चोरहटा रीवा के निवासी हैं। उनकी पुश्तैनी जमीन रामपुर बघेलान तहसील के अंतर्गत आती है। इस जमीन के बंटवारा प्रकरण का निराकरण करने और आदेश पारित करने के एवज में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह वृत्त मोहारी कटरा द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।
15 दिसंबर को की गई थी लोकायुक्त में शिकायत- रिश्वत से परेशान होकर फरियादी आशुतोष सिंह ने 15 दिसंबर को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।
रीवा में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार
मनगवां क्षेत्र के हल्का देवरा फरेदा में पदस्थ पटवारी अक्षय लाल को लोकायुक्त की टीम ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे राजस्व विभाग में हडक़ंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी विपिन सोंधिया ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने हाल ही में कृषि भूमि खरीदी थी, जिसका नामांतरण सरकारी रिकॉर्ड में कराया जाना था। आरोप है कि पटवारी अक्षय लाल ने इस प्रक्रिया के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
3 टीमें कर रही लूट के आरोपियों की तलाश, शहर के बाहर भी रखी जा रही नजर, नहीं मिला सुराग
Author: Jai Lok







