Download Our App

Home » अपराध » डंडा लेकर मारने दौड़ा ट्रक चालक, रोड में आड़ा लगा दिया वाहन

डंडा लेकर मारने दौड़ा ट्रक चालक, रोड में आड़ा लगा दिया वाहन

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल एक ट्रक चालक ने हंगामा मचाते हुए परिवहन विभाग के कर्मचारियों को डंडा लेकर दौड़ा दिया। बाद में उसने ट्रक हाईवे पर आड़ा खड़ा कर दिया और रोड बंद कर दी। इस दौरान काफी देर तक राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही परिवहन विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और बेवजह परिवहन विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहा था। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ बेलखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार कल शाम को जबलपुर-भोपाल हाईवे में वाहनों की चैकिंग चल रही थी। इसी बीच भोपाल की ओर से एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनटी 0804 तेज गति से आया जिसे परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने रोका। ट्रक से उतरहर वाहन चालक ने अपना नाम अरविंद बताया। जब कर्मचारियों ने चालक से वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा तो ट्रक चालक अरविंद ने दस्तावेज दिखाने से इंकर कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक के खिलाफ चालान काटा गया। परिहवन विभाग के द्वारा चालान काटे जाने से ट्रक चालक आक्रोशित हो गया।

 

पत्नी से घरेलू खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं हो सकता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » डंडा लेकर मारने दौड़ा ट्रक चालक, रोड में आड़ा लगा दिया वाहन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!