Download Our App

Home » राजनीति » जबलपुर में इतनी जगह हुआ मोदी की मन की बात का प्रसारण

जबलपुर में इतनी जगह हुआ मोदी की मन की बात का प्रसारण

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आज मन की बात कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। भाजपा कार्यालय के साथ ही महानगर के सभी 954 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जिसमें महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।
प्रभात साहू ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम देशवासियों को एक दूसरे से जोडऩे का अहम माध्यम बन गया है, उनके विचारों को सुनकर हमें देशहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्राप्त होती है यह हमारे लिए अत्यंत जरूरी है कि हम अपने प्रधानसेवक के संदेशों से प्रेरणा लें एवं विकसित भारत हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि आज जिले के सभी 954 बूथों मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता को इसमें जोडक़र अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया। विदित हो की लोकसभा चुनावों के पूर्व यह अंतिम मन की बात कार्यक्रम रहा। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तैयारियां की गईं थीं। इसी क्रम में स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू भाजपा कार्यालय में सभी चिकित्सकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना।
अब तीन महीने तक मन की बात का नहीं होगा प्रसारण
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 110वें एपिसोड के समापन के दौरान बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले तीन महीने तक मन की बात का प्रसारण नहीं किया जाएगा। आज आयोजित हुई मन की बात का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में किया गया। विदेशी भाषाओं में फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी शामिल हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जबलपुर में इतनी जगह हुआ मोदी की मन की बात का प्रसारण
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket