Download Our App

Home » दुनिया » उन्नाव दुष्कर्म केस: दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन

उन्नाव दुष्कर्म केस: दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने दी चेतावनी, नहीं हटे तो होगी कार्रवाई
नई दिल्ली (जयलोक)। 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है विरोध प्रदर्शन तुरंत खत्म कर दिया जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर पर जाएं। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत पर पीडि़ता की मां ने कहा, इनकी जमानत खारिज की जाए। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं रहा। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा… मेरे पति के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा, पूरे भारत की महिलाएं इस बात से बेहद आहत हैं कि दुष्कर्मी की सजा पलट दी गई है। यह घटना इसी अदालत में घटी है। इसलिए, हम उसी जगह से न्याय की मांग करेंगे जहां अन्याय हुआ है।

 

उत्तर मध्य से जुड़े गंभीर विषयों पर पूर्व विधायक सक्सेना ने की आयुक्त से मुलाकात, ठेकेदारों पर लग रही पैनाल्टी तो पार्षद कैसे दे रहे संतुष्टि प्रमाण पत्र,  सिर्फ कागजों में दर्ज हो रही सफाई कर्मियों की उपस्थिति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » उन्नाव दुष्कर्म केस: दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन