Download Our App

Home » अपराध » शहर में आयुष्मान योजना के इलाज का फर्जीवाड़ा!, डिंडोरी से पूरी बस में भरकर लाये जा रहे थे फर्जी मरीज

शहर में आयुष्मान योजना के इलाज का फर्जीवाड़ा!, डिंडोरी से पूरी बस में भरकर लाये जा रहे थे फर्जी मरीज

 

 

 

जबलपुर जय लोक। शहर के अस्पतालों में सरकार की आयुष्मान योजना को लेकर लूट का धंधा मचा हुआ है और शहर के कई अस्पताल सरकार के आयुष्मान योजना की राशि को हड़पने का काम सुनियोजित तरीके से कर रहे हैं। शहर के ही अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक लोगों का फर्जी तरीके से इलाज का गोरख धंधा जमकर चल रहा है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत फर्जी वाले का मामले का यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के डिंडोरी के शाहपुरा से विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आयुष्मान कार्ड का जमकर दुरुपयोग हो रहा है इस फर्जीवाड़े  की जांच की मांग भी  की है। पिछले दिनों डिंडोरी से एक पूरी बस आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए लेकर जबलपुर आ रही थी। लेकिन रास्ते में यह बस पलट गई और इस बस के पलटने से आयुष्मान कार्ड के फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ। जो बस पलटी उसमें सभी आयुष्मान कार्ड धारक थे जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर लाया जा रहा था।

मिडिया रिपोर्ट में यह बातें भी सामने आई है कि जो आयुष्मान कार्ड धारक जबलपुर लाए जा रहे थे वह सभी स्वस्थ थे। दुर्घटना में घायल लोगों को जब शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के लिए ले जाया गया तब आयुष्मान कार्ड का घोटाला सामने आया और यह पता चला कि जबलपुर ले जाया जा रहे मरीजों को किसी तरह की बीमारी नहीं थी।  लेकिन अच्छे भले बस दुर्घटना में घायल हो गए ।

भाजपा के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने यह आरोप भी लगाया है कि डिंडोरी जिले में ऐसे दलाल सक्रिय हैं जो ग्रामीण अंचलों में आयुष्मान कार्ड धारकों से संपर्क कर उन्हें बिना बीमारी के ही जबलपुर के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाते हैं और वहां फर्जी इलाज के नाम पर लाखों रुपए की मनमानी वसूली भी कर ली जाती है।  आयुष्मान कार्ड से घपलेबाजी का यह मामला लंबे समय से चल रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अब जब भाजपा के ही विधायक ने आयुष्मान कार्ड के नाम पर हो रहे बड़े फर्जीवाड़े का मामला उजागर कर दिया है तब जबलपुर के कई अस्पतालों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

बड़ा घोटाला होगा उजागर

आयुष्मान कार्ड धारकों के फर्जी इलाज को लेकर बड़ा घोटाला उजागर होने की उम्मीद की जा रही है और यह बात भी उजागर हो सकती है कि किस तरह से जबलपुर के अस्पतालों ने सरकार के आयुष्मान कार्ड धारकों के माध्यम से सरकार की बड़ी रकम को फर्जी तरीके से हड़पा जा रहा है। आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के मामले में पूरा गिरोह भी सक्रिय है। एक गिरोह वह है जो आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज कराने के लिए फंसाता है। फिर यह गिरोह फर्जी मरीजों को इलाज के लिए जबलपुर लाता है। एक गिरोह अस्पताल में भी संचालित है जो फर्जी मरीज को वास्तविक मरीज साबित करने और फर्जी इलाज का काम करता है और इलाज के दस्तावेज भी तैयार करता है। वहीं एक गिरोह ऐसा भी है जो अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज कराने वाले फर्जी मरीज के भुगतान का काम करवाता है। अब यदि शहर के अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज की सही जांच हो जाएगी तो शहर के कई अस्पताल जांच के दायरे में आ जाएंगे और उनके द्वारा कितनी लूट की गई है यह भी उजागर हो  जायेगा ।

जबलपुर के किस अस्पताल में आ रहे थे एक बस भरकर फर्जी मरीज

डिंडोरी में आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत एक बस भरकर मरीज जबलपुर इलाज करने के लिए लाये जा रहे थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि एक बस भरकर ये फर्जी मरीज शहर के किस अस्पताल में लाये जा रहे थे। क्योंकि  अस्पताल ने ही इन मरीजों को लाने ले जाने के लिए दलालों को बस की सुविधा भी मुहैया कराई होगी। अब यह बस दुर्घटना में घायल हुए मरीज से ही पता चल सकेगा की यह बस भरकर लाये जा रहे फर्जी मरीज शहर के किस अस्पताल में इलाज करने के लिए आ रहे थे। इस मामले की जांच  गहराई से किये जाने की जरुरत है । आम आदमी से वसूला जा रहा टैक्स के पैसे की ऐसे बन्दरबाँट किए जाने की जाँच बहुत जरूरत है।

 

कुत्तों में वायरस, इससे बीमारी लाइलाज, बच्चों पर हमले का जिम्मेदार कौन होगा, स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने वाले उन्हें घर ले जाएं: सुको

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शहर में आयुष्मान योजना के इलाज का फर्जीवाड़ा!, डिंडोरी से पूरी बस में भरकर लाये जा रहे थे फर्जी मरीज

Top Headlines

Live Cricket