Download Our App

Home » दुनिया » सहारनपुर में हत्याकांड से हडक़ंप, 5 लोगों के शव मिले, सभी के माथे पर गोली लगी

सहारनपुर में हत्याकांड से हडक़ंप, 5 लोगों के शव मिले, सभी के माथे पर गोली लगी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।
कनपटी और माथे पर लगी गोलियां
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच पड़ताल में सामने आया कि संग्रह अमीन अशोक की बहन भी कौशिक विहार कॉलोनी में ही रहती है। सुबह किसी काम से उसने भाई को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब फोन किसी ने नहीं उठाया तो वह अपने बेटे प्रीत संग भाई के घर पहुंची तो कोई दिखाई न दिया। बेटा सीढ़ी लगाकर घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
नकुड़ तहसील में तैनात था संग्रह अमीन
पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

 

बच्चों को बाटें उपहार तथा युवतियों महिलाओं को उपलब्ध करवाए सेनेटरी पेड, इरा नंदनी कायस्थ वुमन क्लब ने किया वनभोज का आयोजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सहारनपुर में हत्याकांड से हडक़ंप, 5 लोगों के शव मिले, सभी के माथे पर गोली लगी