Download Our App

Home » News » गार्डन के पास मिला बछड़े का कटा सिर, क्षेत्र में तनाव

गार्डन के पास मिला बछड़े का कटा सिर, क्षेत्र में तनाव

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, शाति भंग करने का लगाया आरोप

जबलपुर (जयलोक)। गोरखपुर थाना अंतर्गत आज सुबह नागपाल गार्डन के पास एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर पाया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों तक पहुँची तो भीड़ जमा हो गई। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को तुरंत मौके पर तैनात किया गया है।
हिंदू संगठनों ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की है और मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि क्षेत्र की शांति भंग करने के उद्देश्य से गैर-हिंदूवादी तत्वों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गोरखपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जाँच
इस मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ताकि बछड़े का सिर यहां फेंकने वाले का पता चल सके। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देर रात किसी ने यहां बछड़े का शव फेंका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच कर रही है।

धड़ नहीं मिला
मौके पर पुलिस को सिर्फ बछड़े का सिर ही मिला है जबकि धड़ गायब है। लोगों का कहना है कि बछड़े का सिर कहीं और काटा गया है और सिर काटकर यहां फेंका गया है।

दो थानों की पुलिस पहुँची
क्षेत्रीय लोगों और हिंदू संगठनों की नाराजगी देखते हुए यहां स्थिति को संभालने के लिए दो थानों मदन महल और गोरखपुर के पुलिसकर्मी पहुंचे। जिन्होंने लोगों को समझाइश देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही का आश्वासन दिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा साल है, शहर का माहौल खराब करने के लिए ही यह किया गया है।

स्मार्ट मीटर की जबरजस्ती बर्दाश्त नहीं कर रहा शहर,गुंडागर्दी पर उतारू हैं बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार, रोज हो रहा टकराव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गार्डन के पास मिला बछड़े का कटा सिर, क्षेत्र में तनाव