Download Our App

Home » Uncategorized » नर्मदा की भक्ति में कल डूबेगा शहर

नर्मदा की भक्ति में कल डूबेगा शहर

प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी

प्रतिमाओं की स्थापना, कल नर्मदा तटों पर होंगे भव्य आयोजन

जबलपुर (जय लोक)। त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवि नर्मदे की गूंज के साथ कल माँ नर्मदा के पावन तट गौरीघाट सहित तिलवारा और भेड़ाघाट में नर्मदा प्रकटोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जायेगा। नर्मदा प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर आज मां नर्मदा के पावन तट उमाघाट पर जीवनदायिनी मां रेवा का अनुपम और अद्भुत श्रंगार किया जाएगा। जगह-जगह मां नर्मदा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जिनका कल जुलूस के रूप में नर्मदा तट पर आगमन होगा। कल होने वाले धार्मिक आयोजन के लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कल प्रशासन के लिए परिक्षा की घड़ी है।
नर्मदा प्रकटोत्सव पर नगर निगम द्वारा घाटों की साफ  सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की गई है, वहीं पुलिस द्वारा यातायात और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। रामपुर चौराहे से सडक़ की धुलाई और सफाई कर चूने की लाईन डाली जा रही हैं, वहीं नर्मदा रोड से लेकर घाट के किनारे तक के अतिक्रमण पहले ही हटाए जा चुके हैं। कल पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट में मुख्य आयोजन होगा। यहां भजन, कीर्तन-संकीर्तन, के साथ-साथ भंडारों के आयोजन विभिन्न समितियों द्वारा किये जाएंगे। मां नर्मदा सेवा समिति द्वारा प्रात: 10 बजे और शाम 7 बजे मां नर्मदा की भव्य महा आरती आयोजित की जाएगी।

1100 फुट की चुनरी से श्रृंगार आज    
गौरीघाट-उमाघाट पर मां नर्मदा चुनरी भक्त समिति द्वारा नर्मदा प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर आज शाम 4 बजे संत महात्माओं के सानिध्य में 1100 फुट की चुनरी गौरीघाट इस पार से गुरुद्वारा घाट तक अर्पित की जाएगी। दुग्ध अभिषेक किया जाएगा पुष्प अर्चन दीपदान महाआरती वर्ष में एक बार निकलने वाली नर्मदा जी की पादुका के दर्शन भी होंगे।

प्रतिमाओं के निकलेंगे जुलूस
नर्मदा जयंती पर शहर में कई जगह मां रेवा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। दमोह नाका चौक, सुपर मार्केट, कोतवाली, रामपुर चौराहा, गोरखपुर, पोलीपाथर, सदर, रांझी, गढ़ा के विभिन्न क्षेत्रों में मां नर्मदा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इन प्रतिमाओं को कल पूजन अर्चन के साथ जुलूस के रूप में विसर्जन के लिये गौरीघाट ले जाया जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था
नर्मदा प्रकटोत्सव पर अपार भीड़ नर्मदा तट पर उमड़ती है। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिये व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है। आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों को छोडक़र कोई भी वाहन घाट तक नहीं पहुंचेगा। बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गीताधाम के सामने मैदान में की गई है। दुपहिया वाहन श्री सिद्ध गणेश मंदिर और गौरीघाट बस स्टेण्ड में पार्क किये जाएंगे। यात्री मिनी बसें, ऑटो टैम्पो रामपुर चौक से आगे नहीं जा सकेंगे। भटौली तरफ  से आने वाले वाहन रामपुर होकर जायेंगे और रामपुर से गौरीघाट से  होने वाले वाहन भटौली से होते हुए बिलहरी के तरफ  जायेंगे।

 

अजित वर्मा जी स्थापित द्वारा जयलोक का 34 वें वर्ष में प्रवेश

शहर की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 100 एसी पीएम ई-बसें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नर्मदा की भक्ति में कल डूबेगा शहर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!