Download Our App

Home » Uncategorized » कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश

नई दिल्ली (जयलोक)। वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ पर उड़ान भरी। जिसमें सी-295, सी-130, एयरक्राफ्ट ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। साथ ही सुखोई लड़ाकू विमानों, राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर से गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ान भरी।
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। कर्तव्य पथ पर एक अनोखा और ऐतिहासिक दृश्य देखा, जब भारतीय सेना की रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (आरवीसी) की विशेष रूप से तैयार की गई पशु टुकड़ी ने राष्ट्रीय परेड में कदमताल की। यह पहली बार था जब गणतंत्र दिवस परेड में पशुओं ने औपचारिक मार्च किया। इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय सेना ने यह संदेश दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में पशुओं की भूमिका आज भी उतनी ही अहम है, जितनी आधुनिक तकनीक की। इस विशेष टुकड़ी में दो बैक्ट्रियन ऊंट, चार जांस्कर टट्टू, चार प्रशिक्षित शिकारी पक्षी यानी रैप्टर्स, दस स्वदेशी नस्ल के आर्मी डॉग और वर्तमान में सेवा में तैनात छह पारंपरिक सैन्य कुत्ते शामिल थे। मार्च की अगुवाई मजबूत और सहनशील बैक्ट्रियन ऊंटों ने की, जिन्हें हाल ही में लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्रों में ऑपरेशनों के लिए शामिल किया गया है। अत्यधिक ठंड, कम ऑक्सीजन और 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर काम करने के लिए स्वाभाविक रूप से अनुकूल ये ऊंट बेहद कम पानी और भोजन में 250 किलोग्राम तक भार ढोने में सक्षम हैं। इनके शामिल होने से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास रेतीले इलाकों और खड़ी ढलानों में सेना की गश्त और रसद क्षमता को मजबूती मिली है।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन बोलीं- समृद्ध भारत से दुनिया स्थिर होगी
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। एक सफल भारत दुनिया को और स्थिर, समृद्धि और सुरक्षित बनाएगा और हम सभी को इससे फायदा होगा।
डेयर डेविल टीम ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब
सेना की डेयर डेविल टीम ने कर्तव्य पथ पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मोहित कर दिया। जवानों ने भौतिकी के नियमों को धता बताते हुए गजब के संतुलन का प्रदर्शन किया।
पीएम ने दर्शक दीर्घा के पास जाकर लोगों का अभिवादन किया
राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने दर्शक दीघा के पास जाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने दर्शक दीर्घा के दोनों तरफ जाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

 

बंदूक लाइसेंस, आवेदन, परमिशन और कारतूस… सबका रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश

Top Headlines

Live Cricket