Download Our App

Home » दुनिया » 77 वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में मुख्यमंत्री ने फराया तिरंगा

77 वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में मुख्यमंत्री ने फराया तिरंगा

भोपाल/उज्जैन (जयलोक)। धार्मिक नगरी उज्जैन में आज सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे स्थित कार्तिक मेला मैदान में आयोजित समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सुबह 8:55 बजे इस आयोजन मे पहुंचे और सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड सलामी, निरीक्षण, मार्च पास्ट, परेड कमांडरों का परिचय, राष्ट्रगान के साथ सलामी फायरिंग और राष्ट्रगान हुआ। फिर उन्होंने राज्य के नाम गणतंत्र दिवस का विशेष संदेश भी पढ़ा।
झांकियां ओर प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र- समारोह में उज्जैन विकास प्राधिकरण की तीन झांकियां शामिल रही, जो सिंहस्थ नगर, शिप्रा नदी के घाटों, मंदिरों, सडक़ों और राजमार्गों से संबंधित विकास कार्यों पर आधारित रही। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी, महिला एवं बाल विकास, कृषि और अन्य विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई। वर्ष 2026 के किसान कल्याण वर्ष से संबंधित योजनाओं पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी को भी शहरवासियों ने खूब सराहा। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

 

अजित वर्मा जी द्वारा स्थापित जयलोक का 34 वें वर्ष में प्रवेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 77 वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में मुख्यमंत्री ने फराया तिरंगा