Download Our App

Home » दुनिया » कल देशभर में थम जाएंगे ओला-उबर-रैपिडो के पहिए

कल देशभर में थम जाएंगे ओला-उबर-रैपिडो के पहिए

नई दिल्ली। अगर आप कल कहीं जाने के लिए ओला, उबर या रैपिडो बुक करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कल, यानी शनिवार (7 फरवरी) को इन कंपनियों के ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल का एलान किया है। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इस वजह से आपको कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में काफी दिक्कत हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी यात्रा के लिए कोई दूसरा इंतजाम जैसे बस या मेट्रो पहले से देख लें।
हड़ताल का मुख्य कारण
इस हड़ताल को तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और दूसरे संगठनों ने मिलकर शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा है कि 7 फरवरी को पूरे भारत में ड्राइवर काम बंद रखेंगे। उनका कहना है कि न तो उनका कोई किराया तय है और न ही कोई नियम, बस उनका शोषण हो रहा है। यूनियन ने नितिन गडकरी (सडक़ परिवहन मंत्री) को चि_ी लिखकर अपनी शिकायतें बताई हैं। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई रेट तय नहीं है इसलिए कंपनियां अपनी मर्जी से पैसे काटती हैं। इस वजह से ड्राइवरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और उनकी कमाई का कोई भरोसा नहीं रह गया है।

 

फ्लाई ओवर दरार के हल्ले में हो गई चार पर एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » कल देशभर में थम जाएंगे ओला-उबर-रैपिडो के पहिए
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket