Download Our App

Home » अपराध » श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर शहर से बांदकपुर जा रहे 15 श्रद्धालु घायल, जबलपुर-दमोह हाईवे पर हुआ हादसा

श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर शहर से बांदकपुर जा रहे 15 श्रद्धालु घायल, जबलपुर-दमोह हाईवे पर हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। आज दोपहर को जबलपुर स्टेट हाईव पर भीषण हादसा हुआ, शहर से बांदकपुर जा रहा पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।  सभी घायल जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गोसलपुर से दहिया परिवार के लगभग 20 लोग पिकअप वाहन से जागेश्वरधाम बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा दमोह-जबलपुर हाईवे पर सिगरामपुर के पास हुआ। दमोह से जबलपुर चावल लेकर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे जाकर ट्रक में घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा और सिग्रामपुर पुलिस पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस ने 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और कटंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

लगा लंबा जाम

हादसे के बाद दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर किनारे कराया जिसके बाद यातायात सुचारू करवाया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बे्रक फेल होने से हुआ हादसा

जाँच में यह बात सामने आ रही है कि हादसा ट्रक का बे्रक फेल होने से हुआ है। जिसके कारण ट्रक आगे जा रहा पिकअप वाहन से जा टकराया। ट्रक का बे्रक फेले से चालक ट्रक को संभाल नहीं पाया।

ये लोग हुए घायल

इस हादसे में घायल हुए लोगों में बारेलाल, वंदना, दयाराम दाहिया, संध्या, सुशीला, ओम दहिया, प्रदीप दहिया, महिमा, रेखा, कार्तिक, नंदिनी, खुशी, राधिका, कन्हैया, वेद और अन्य लोग शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भिजवाया गया है।

 

 

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर शहर से बांदकपुर जा रहे 15 श्रद्धालु घायल, जबलपुर-दमोह हाईवे पर हुआ हादसा

Top Headlines

Live Cricket