Download Our App

Home » अपराध » बयानों के दर्ज होने के बाद खुलेगा छत से गिरी शिक्षिका की मौत का राज

बयानों के दर्ज होने के बाद खुलेगा छत से गिरी शिक्षिका की मौत का राज

जबलपुर (जय लोक)। एस के आर रेसीडेंसी में रहने वाली 35 वर्षीय शिक्षिका की कल चौथी मंजिल से गिर कर मौत हो गई थी। गोराबाजार थाना क्षेत्र में हुई इस वरदान के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के पीछे क्या कारण था, किन परिस्थित में यह घटना घटित हुई है इस बारे में पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। टीआई संजीव त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों और आस पड़ोस के लोगों के बयान लिए जा आ रहे है। बयान दर्ज होने के बाद ही बहुत सी बातों से पर्दा उठेगा। साथ ही पुलिस को शार्ट पी एम रिपोर्ट का भी इंतजार है ताकि मौत के कारण और अन्य बातों का खुलासा हो सके।

2018 में किया  था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार बिलहरी स्थित होटल विजन महल के पीछे एसकेआर रेसीडेंसी की 5 मंजिला इमारत है। इस इमारत की चौथी मंजिल में मृतका ने प्रेम विवाह किया था। विवाह की जानकारी लगने पर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंच गये। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि रिचा ने 29 अप्रैल 2018 को आशीष के साथ प्रेम विवाह किया था। आशीष मनेरी की एक फैक्ट्री में काम करता है। रिचा पहले विजय नगर में रहती थी 2 माह पहले यहां शिफ्ट हुए थे।

4 साल की बेटी

आशीष कुशवाहा अपनी पत्नी रिचा राजानी व चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब सवा 8 बजे के करीब आशीष और उसकी पत्नी रिचा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में रिचा चौथी मंजिल से नीचे गिरी। पत्नी को नीचे गिरता देख उसका पति आशीष भागकर नीचे पहुंचा और सुरक्षा गार्ड व वहां रहने वालों की मदद से पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

 

लोकसभा में राहुल के आक्रामक तेवर, कहा- हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बयानों के दर्ज होने के बाद खुलेगा छत से गिरी शिक्षिका की मौत का राज
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket