
जबलपुर (जय लोक)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुज्जमिल अली ने आज पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनके बच्चे और भतीजे अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। वे वहां कक्षा दूसरी की शिक्षिका से अपनी भतीजी की फीस के बारे में मिलने गया था। तभी वहां पीछे से प्राचार्य शबीना अंसारी ने आकर कहा कि तुम यहां अंदर कैसे घुसे और कहा कि अब दोबारा यहां किसी क्लास में या स्कूल में घुसना नहीं।

मुज्जमिल अली ने लिखा है कि कक्षा शिक्षिका से मिलना उनका अधिकार है। क्योंकि उनके बच्चे यहां पर पढ़ाई करते हैं। लेकिन प्राचार्य ने दुव्र्यवहार इसलिए किया क्योंकि वे अंजुमन स्कूल के खिलाफ समय समय पर आवाज उठाते हैं। कुछ माह पहले उन्होंने शुक्रवार को की गई स्कूल की छुट्टी की घोषणा का विरोध किया था।

इसी वजह से प्राचार्य उनसे दुव्र्यवहार करती है। प्राचार्य ने स्कूल के कर्मचारियों को बोला है कि मुज्जमिल अली से कोई बात नहीं करेगा। प्राचार्य सभी के साथ दुव्र्यवहार करती हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज देखकर तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाही करने के आदेश टीआई लार्डगंज को दिए हैं। मुज्जमिल अली पहले भी लार्डगंज थाने में शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाही नहीं हुई है।

Author: Jai Lok






